featured post

एक अपील

ऐ घर पे बैठे तमाशबीन लोग लुट रहा है मुल्क, कब तलक रहोगे खामोश शिकवा नहीं है उनसे, जो है बेखबर पर तु तो सब जानता है, मैदान में क्यों नही...

Saturday 2 June 2012

कालाधन (Black Money)

कालाधन  अगर  वापस  आएगा
तो  देश  फिर  से  सोने  की  चिड़िया  कहलायेगा 
प्रगति  की  राह  में  बढ़ता  चला  जायेगा 
महंगाई  भी  स्थिर  हो  जायेगा 
सबको  रोजगार  भी  मिल  जायेगा 
कालाधन  अगर  वापस  आएगा
तो  देश  फिर  से  सोने  की  चिड़िया  कहलायेगा
कही  से  भी  न  ऋण  लेना  होगा
किसी  को  न  टैक्स  देना  होगा
आधारभूत  संरचना  होगी  मजबूत
मिलेगा  जो  हमें  धन  अकूत
कालाधन  अगर  वापस  आएगा
तो  देश  फिर  से  सोने  की  चिड़िया  कहलायेगा
निर्यात  फिर  बढ़ने  लगेगा
आयात भी घटने  लगेगा
फिर  न  रहेगा  कोई  गरीब
हर  हाथ  को  काम  होगा  नसीब
कालाधन  अगर  वापस  आएगा
तो  देश  फिर  से  सोने  की  चिड़िया  कहलायेगा
सड़के  हमारी  भी  चमकेंगी
आईने  की  तरह  झलकेंगी
भुखमरी से  न  होगी  मौत
संसाधनों  का  होगा  भरपूर  उपयोग
कालाधन  अगर  वापस  आएगा
तो  देश  फिर  से  सोने  की  चिड़िया  कहलायेगा 

No comments:

Post a Comment

आपकी टिप्पणियों का स्वागत है !